Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

CM धामी बोले-‘उत्तराखंड में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा’,सभी विभागों को दिए निर्देश

देहरादून।मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ उत्तराखण्ड में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध मे विस्तार से विचार विमर्श किया। श्री संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जनआंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। अधिक से अधिक लोग इससे जुङें इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। विशेष तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जा सकता है। प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और प्रोफाइल पिक लगाने की अपील की है। सभी संगठनों को साथ लिया जाए। स्कूली बच्चों और युवाओं को देश की आजादी से जुङी गौरवगाथाएं बताई जाएं। लोग इस अभियान से जुङ सकें इसके लिये फ्लैग कोड में कतिपय संशोधन किये गये हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। राष्ट्रवाद यहा की परम्परा है। निश्चित रूप से लोग स्वतः ही हर घर तिरंगा अभियान में बढ चढकर हिस्सा लेंगे।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top