Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

CM धामी बोले-‘खटीमा में अधिकतर लोगों को नाम, गांव और घर से जानता हूं’

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार शाम को बंडिया गांव में भाजपा नौसर मंडल की ओर से आयोजित जनमिलन कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों से सीएम ने कहा कि वह खटीमावासियों के बीच में पले बड़े हुए हैं। खटीमा क्षेत्र में अधिकतर लोगों को वह उनके नाम, उनके काम, गांव और घर से जानते हैं।

धामी ने कहा कि उनका प्रयास खटीमा का विकास करना है। खटीमा में स्वास्थ्य, सड़क, स्कूल, आंतरिक मार्ग हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। सीएम ने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत बुलंदियों तक पहुंच रहा है, हर क्षेत्र में भारत का मान सम्मान, स्वाभिमान और पहचान बढ़ रही है। विदेशों में रहने वाले भारतीयों का भी गौरव बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ है और देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया है। तीन तलाक से मुस्लिम बहनों को मुक्ति मिली है। अयोध्या में श्रीराम का दिव्य व भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है।

उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया गया है। सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून लागू किया गया है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन किया गया। 3.5 लाख करोड़ के एमओयू हुए, जिसमें से 25,000 करोड़ के एमओयू ऊधमसिंह नगर जिले में हुए हैं। युवाओं के लिए घर के पास रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार को प्राथमिकता दी। कहा यह चुनाव राष्ट्र प्रथम और परिवार प्रथम की बात करने वालों के बीच का चुनाव है।वहां पर ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, कमल जिंदल, नंदन खड़ायत, राजपाल सिंह, संतोष अग्रवाल, अमित पांडेय, सोमनाथ मौर्य, अमित पांडेय, मनोज बाधवा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top