Headline
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
देहरादून में 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख लोगों को नोटिस
देहरादून में 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख लोगों को नोटिस
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण

CM धामी बोले-‘देहरादून का महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज बनेगा खेल विश्वविद्यालय’

टनकपुर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार देहरादून महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज को खेल विश्वविद्यालय बनाने की तैयारी कर रही है। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबाल में किक मारकर शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में एमबी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा आयोजित द हिमालयन कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को उभारने व उन्हें निखारने व प्रोत्साहित करने के लिए नित नए कार्य कर रही है। नई खेल निती में इनके लिए नई योजनाएं बनाई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिमालयन राज्य एवं अर्धसैनिक बलों के मध्य आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता से निश्चित रूप से यहां के युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा और उनका एक बेहतर भविष्य बनेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र में जहां एक और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलता है वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सभी को समान रूप से खेल नीति का लाभ प्राप्त होगा!

उन्होंने कहा खिलाड़ियों के खेल को निखारने के लिए सरकार देहरादून महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज को खेल विश्वविद्यालय बनाने की तैयारी कर रही है। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबाल में किक मारकर शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top