Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

CM धामी से मिले भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों श्री मदन कुमार घिल्डियाल, श्री भास्कर भट्ट एवं श्री महेन्द्र सिंह पतियाल ने भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश सेवा के इन अधिकारियों को कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, उद्यान, प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, राज्य सरकार द्वारा इन क्षेत्रों को राज्य में काफी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन देशों में इन क्षेत्रों में अच्छा कार्य हो रहा है, उन देशों के कुछ विशेषज्ञों को राज्य में आमंत्रित किया जाए। राज्य में इन क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कराई जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में योग, आयुर्वेद एवं वेलनेस के क्षेत्र में भी अनेक संभावनाएं हैं। राज्य में योग एवं आयुर्वेद के अनेक विशेषज्ञ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मिलेट को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में बाली में काफी कार्य हुए हैं, उन्होंने सुझाव दिया कि बाली की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य के जिन स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर प्रमोट करना चाहती है, उनके प्रोत्साहन में राज्य को हर संभव मदद दी जायेगी।

इस अवसर पर सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top