Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या

CM पुष्कर ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, बोले- भारत बन रहा कांग्रेस मुक्त

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना की।वहीं, इससे पहले मंगलवार को उन्होंने मध्य प्रदेश के दतिया में पीतांबर पीठ के दर्शन किए थे।

कांग्रेस पर वार करते हुए सीएम धामी ने कहा कांग्रेस और उनके नेता हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करते आए हैं। कांग्रेस ने हमेशा से वोट के लिए समझौता किया है। धीरे धीरे कांग्रेस का सफाया हो रहा है, कांग्रेस मुक्त भारत हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी से सवाल किया गया कि वो किस विधानसभा सीट से उप-चुनाव लड़ेंगे? इस पर उन्होने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व जहां से तय करेगा, वे वहीं से चुनाव लड़ेंगे।इस दौरान सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति की है, वोट के लिए देश से समझौता किया है। इसीलिए प्रदेश से कांग्रेस का सफाया हो रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड के विकास को लेकर कई योजनाएं हैं।भविष्य में पर्यटकों की संख्या और उत्तराखंड तीर्थ स्थान होने की वजह से कई विकास कार्य किए जा रहे हैं।देवभूमि उत्तराखंड आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी या दिक्कत ना हो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने धाम में विधायक बनने के लिए हवन यज्ञ करवाया, साथ ही अपने राज्य को केंद्र के नेतृत्व में सर्वश्रेष्ठ बनाने का आशीर्वाद लिया।मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि देश में सुख समृद्धि बनी रहे, इसका आशीर्वाद लेने मैं हमेशा महाकाल मंदिर आता रहता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top