Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

CM पुष्कर ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से की मुलाकात

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से लौटने के बाद रविवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके डिफेंस कालोनी स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट की। माना जा रहा कि इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के संबंध में त्रिवेंद्र से चर्चा की।मुख्यमंत्री धामी 17 फरवरी को रुद्रपुर से दिल्ली रवाना हो गए थे। अगले दिन उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत की। ये माना जा रहा था कि वह पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के मतदान के संबंध में फीडबैक देंगे, लेकिन केंद्रीय नेताओं के चुनाव में व्यस्त होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई। रविवार को मुख्यमंत्री दिल्ली से देहरादून लौट आए।उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी उज्जैन से देहरादून लौट आए। कौशिक भी 17 फरवरी को महाकाल के दर्शन के लिए परिवार सहित उज्जैन रवाना हो गए थे। वहां उन्होंने महाकाल के दर्शन कर राज्य की खुशहाली और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने की कामना की।

जहां इस बार उत्तराखंड चुनाव में भाजपा ने काफी हद तक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को साइड लाइन रखा, लेकिन आज एक बार फिर से भाजपा को अपने बड़े और अनुभवी नेता त्रिवेंद्र रावत की याद आई है।रविवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात करने पहुंचे. सीएम धामी देर तक त्रिवेंद्र रावत के आवास पर रुके. इस दौरान घंटों तक धामी ने त्रिवेंद्र रावत से कई विषयों पर चर्चा की।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने हैं. वहीं, चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार का गठन होना है. भाजपा की अगर ज्यादा सीटें नहीं आती है तो ऐसे में विधायक दल का नेता चुनना भी एक टेढी खीर होगी. जिसको लेकर भाजपा में अभी से सक्रिय हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इन्ही सब मुद्दों को लेकर सीएम धामी अभी से पार्टी नेताओं को साधने में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top