Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

CM पुष्कर ने शिक्षा मित्रों को दिया तोहफा, अब मिलेगा 20 हजार रुपये मानदेय

देहरादून।उत्तराखंड में शिक्षा मित्र लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। शिक्षा मित्रों को 15 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा था। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में नियत मानदेय पर कार्यरत शिक्षा मित्रों के मासिक मानदेय में पांच हजार रुपये की वृद्धि की गई है।प्रदेश की धामी सरकार ने शिक्षा मित्रों को तोहफा दिया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में नियत मानदेय पर कार्यरत शिक्षा मित्रों के मासिक मानदेय में पांच हजार रुपये की वृद्धि की गई है। उन्हें 20 हजार रुपये मानदेय मिलेगा।

प्रारंभिक शिक्षा अपर सचिव दीप्ति सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में नियत मानदेय पर कार्यरत शिक्षा मित्रों को 15 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा था। शिक्षा मित्र लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में 18 दिसंबर, 2021 को शासन को पत्र भेजा था। इसमें मानदेय को बढ़ाने की पैरवी की गई थी।

अपर सचिव ने बताया कि शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद आदेश जारी किया गया है। इससे करीब साढ़े सात सौ शिक्षा मित्रों को लाभ होगा। शिक्षा मित्रों की बड़ी संख्या को डीएलएड और टीईटी उत्तीर्ण होने के बाद प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर समायोजित किया जा चुका है। शेष रह गए शिक्षा मित्रों को रिक्त पदों पर समायोजित करने में वरीयता देने का भरोसा सरकार दे चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top