Headline
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज

CM पुष्कर बोले-‘कांग्रेस इस बार 2017 से भी कम सीटें लेकर विस पहुंचेगी,10 मार्च को टूटेगा विपक्ष का भ्रम

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि बीजेपी इस बार 60 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बना रही है।कांग्रेस ईवीएम और पोस्टल बैलेट पर सवाल खड़े करके भ्रम की स्थिति बनाने में लगी है। लेकिन उनका ये भ्रम 10 मार्च को टूट जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस 10 मार्च को 2017 से भी कम सीटें लेकर विधानसभा पहुंचेगी। मतदान होने के बाद से लगातार कांग्रेस को अपनी हार का डर सताने लगा है। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 70 में से मात्र 11 सीटें ही मिली थीं।कांग्रेस के मुख्यमंत्री फेस हरीश रावत को दो विधानसभा सीटों से हार का सामना करना पड़ा था।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को आएंगे, लेकिन नतीजों से पहले कांग्रेस ने ईवीएम और पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी का आशंका जता दी है। इस दौरान दोनों पार्टियों के नेताओं में लगातार बयानबाजी भी हो रही है।विपक्ष के ईवीएम और पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी के आरोपों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस की हार की बौखलाहट बताई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये बयान ऋषिकेश में दिया। सीएम धामी ऋषिकेश के प्रगति विहर में संघ प्रचारक दिनेश सेमवाल के घर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।तभी पत्रकारों ने उनसे कांग्रेस के आरोपों को लेकर सवाल किया था. सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस ऐसे ही ऊल-जलूल बयान देती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top