Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

CM पुष्कर को मिला योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद, भीड़ ने लगाए ‘बुलडोजर बाबा की जय’ के नारे

देहरादून।पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ का क्रेज अलग ही नजर आया। एक तरफ पीएम मोदी ने संतों की तरफ हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया तो दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ संतों के साथ मंच पर पहुंच गए। इस दौरान माहौल जोशीला हो गया।

शपथ ग्रहण समारोह में एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्रेज देखने लायक था। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर परेड ग्राउंड में मौजूद जनसैलाब का जोश देखने लायक था।वहीं, इसके अलावा एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साधु संतों की ओर हाथ जोड़कर संतों का अभिनंदन किया तो दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ अपने मुख्य मंच से उतरकर साधु संतों के साथ हो लिए।

इस दौरान माहौल कुछ अलग ही रहा. यूपी के सीएम योगी को अपने बीच पाकर साधु संतों में गजब का उत्साह देखने को मिला। वहीं जब योगी आदित्यनाथ मंच से उतरने लगे तो योगी योगी के नारों से माहौल जोशीला हो गया।वहीं, इस दौरान भीड़ ने बुलडोजर बाबा की जय के नारे भी लगाए।

परेड ग्राउंड में आज उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके 8 मंत्रियों ने पीएम मोदी सहित तमाम प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के समक्ष शपथ ली. धामी मंत्रिमंडल में सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा और चंदनराम दास को शामिल किया गया है। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलग ही क्रेज देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top