Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

CM पुष्कर से मिली स्पीकर ऋतु खंडूरी,कोटद्वार को जिला बनाने के विषय में हुई चर्चा

देहरादून।कोटद्वार को जिला बनाने की कवायद अब तेज होती नजर आ रही है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी कोटद्वार को जिला बनाने की पैरवी कर चुकी हैं।अब उन्होंने कोटद्वार जिला गठन को लेकर सीएम धामी से मुलाकात की है। ऐसे में जल्द ही कोटद्वार को पृथक जिले का दर्जा मिल सकता है।

सीएम पुष्कर धामी और स्पीकर ऋतु खंडूड़ी के बीच विभिन्न मुद्दों पर काफी लंबी वार्ता हुई।वार्ता के दौरान ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार को जिला बनाए जाने के संबंध में प्रमुखता से विचार करने का आग्रह किया।उन्होंने कोटद्वार में उप जिलाधिकारी की नियमित रूप से तैनाती, बेस अस्पताल कोटद्वार में रिक्त पड़े मेडिकल स्टाफ के पदों को भरने, तहसील में स्टाफ की कमी को पूरा किए जाने समेत अन्य समस्याओं पर बात की. साथ ही इस संबंध में सीएम धामी को पत्र भी सौंपा।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत संचालित होने वाली विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में बातचीत की और साथ ही आगामी बजट सत्र को लेकर भी चर्चा की। जिस पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की ओर से रखी गई सभी समस्याओं एवं विषयों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

आपको बता दें कि निशंक सरकार में 15 अगस्त 2011 को यमुनोत्री, रानीखेत, डीडीहाट और कोटद्वार को जिला बनाने की घोषणा की गई थी।चुनावी साल में हुई इस घोषणा का शासनादेश भी जारी कर दिया गया था, लेकिन गजट नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ।नतीजा ये रहा कि जीओ जारी होने के 11 साल बाद भी चारों जिले अस्तित्व में नहीं आ पाए।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने शनिवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों एवं समस्याओं के बारे में सीएम धामी से वार्ता की. साथ ही कोटद्वार को जिला बनाने का आग्रह भी किया।इसके अलावा आगामी बजट सत्र को लेकर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top