Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

सीएम धामी ने जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कलक्ट्रेट सभागार टिहरी में जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने मन की बात में अपील की है कि त्योहारों में स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए। यह वोकल फॉर लोकल की दिशा में एक अच्छा प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से हमारे स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित बागेश्वर जनपद के लोक गायक पूरन सिंह राठौर का प्रधानमंत्री  ने मन की बात कार्यक्रम में उल्लेख किया। दिव्यांग होने के बावजूद भी उनके द्वारा उत्तराखण्ड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जो कार्य किये जा रहे हैं, उसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यदि मन में कुछ करने का जोश हो तो विषम परिस्थितियों में भी सब कुछ संभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  का मन की बात कार्यक्रम सबके लिए प्रेरणादाई होता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों के बारे में भी लोगों को जानकारी मिलती है, इससे अन्य लोग भी विशिष्ट कार्यों के लिए प्रेरित होते हैं।

इस अवसर पर सांसद टिहरी गढ़वाल श्रीमती मालाराज्य लक्ष्मी शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी श्रीमती सोना सजवाण, विधायक टिहरी  किशोर उपाध्याय, धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, देवप्रयाग विनोद कंडारी, घनसाली  शक्तिलाल शाह, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार श्रमती सुनीता देवी, चंबा श्रीमती शिवानी बिष्ट, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी  मनीष कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top