Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

सीएम धामी ने एंजेल चकमा के पिता से दूरभाष पर की बातचीत

सीएम धामी ने एंजेल चकमा के पिता से दूरभाष पर की बातचीत

अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

देहरादून। देहरादून में अध्ययनरत रहे दिवंगत छात्र एंजेल चकमा के मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने छात्र के पिता से दूरभाष पर बातचीत कर इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय घटना है, जिसे राज्य सरकार ने पूरी गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है। अब तक मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से भी बातचीत की है, ताकि मामले में समन्वय बनाकर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि देश-विदेश से उत्तराखंड में अध्ययन करने आने वाले छात्रों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ इस मामले को आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top