Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

सीएम धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस ने दिया गरीबी हटाओ का नारा, लेकिन देश से गरीबी तो नहीं गरीब हटते चले गए

हरिद्वार। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि लंबे समय तक देश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया। लेकिन, देश से गरीबी तो नहीं गरीब हटते चले गए। विपक्ष ने हमेशा हर वर्ग को केवल और केवल वोट बैंक समझने का घिनौना कार्य किया है। देश के साथ समझौतों पर समझौता किया। देश को बांटने का कार्य किया। पिछड़ा वर्ग 70 सालों से हक हकूक के लिए लड़ता रहा। 1955 में कालेलकर कमीशन ने अपनी सिफारिश में ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता दिए जाने की बात कही। तब से कितनी ही कांग्रेस की सरकार आयी। लेकिन, पिछड़ी जाति को न्याय नहीं मिला। उन्हें न्याय मिला तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में।

रविवार को ऋषिकुल आडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के कारण ही राहुल बाबा कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल सके। कहा कि कश्मीर में एक देश, एक विधान और एक निशान नहीं था। आतंकवाद चरम पर था। 70 वर्षों की जिद्दोजहद के बाद पूरे हिंदुस्तान में एक देश, एक विधान और एक निशान का सपना साकार हुआ।

धारा 370 खत्म कर मोदी सरकार ने कश्मीर का माहौल बेहतर कर दिया। राहुल गांधी को भारत जोड़ो नहीं भारत समझो यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पिछड़ा वर्ग को केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने भाजपानीत केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाएं गरीब पिछड़ों को समर्पित है।

सरकार ने 1.76 लाख अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन रसोई गैस मुफ्त देने की योजना लागू कर दी है। सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। इसलिए घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया गया है। विकास में सभी की भागेदारी हो यह सरकार का प्रयास है।

कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता के लिए कमेटी बनायी। मतांतरण रोकने को कठोर कानून बनाया। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए नकलरोधी कानून लाया गया। विपक्षियों ने छात्रों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई। बावजूद पटवारी परीक्षा में एक लाख तीन हजार अभ्यर्थी बैठे।

पीसीएस मुख्य परीक्षा में भी अभ्यर्थियों की अच्छी खासी तादात रही। मुख्यमंत्री ने ओबीसी समाज से यह बातें जन-जन तक पहुंचानी की अपील की। इस मौके पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किसानों के साथ अन्य समाज के लिए सहकारिता विभाग की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके प्रचार प्रसार पर जोर दिया।

सम्मेलन को ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के लक्ष्मण, राज्यसभा सदस्य डा. कल्पना सैनी, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, शोभाराम प्रजापति, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, जिपं अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, समेत ओबीसी समाज के लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top