Headline
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज

रामनगर दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने गौलापार स्थित नेब संस्थान में किया कन्या पूजन, कई योजनाओं की दी सौगात

रामनगर। रामनगर के दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यहां सबसे पहले अष्टमी के मौके पर गौलापार स्थित नेब संस्थान में कन्या पूजन किया। इसके बाद रामनगर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। रामनगर में जी 20 सम्मेलन का आज दूसरा दिन है।

बुधवार सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले गौलापार स्थित नेब संस्थान में कन्या पूजन किया। यहां कुछ देर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह रामनगर पहुंचे और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 करोड़ की लागत से रोडवेज पोर्ट,पॉलीटेक्निक भवन (15 करोड़), नन्दा लाइन सौंदर्य करण (2 करोड़) व बहुमंजिल पार्किग (13 करोड़) स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास किया।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। रामनगर में शुरू हुए जी-20 सम्मेलन में कई देशों व शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधियों का देवभूमि पहुंचने पर आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि यह स्वर्णिम अवसर विश्व फलक में उत्तराखंड को नई पहचान देने वाला साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन एवं जैव विविधता से पूरे विश्व को परिचित कराने का लाभ हमें मिलना तय है। स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान आयोजन से मिलने जा रही है। उत्तराखंड के रामनगर में 28 से 30 मार्च तक चलने वाली जी-20 समिट मंगलवार से शुरू हो गई। इसके लिए 17 देशों के 51 प्रतिनिधि उत्तराखंड पहुंच गए हैं। पंतनगर एयरपोर्ट पर मेहमानों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कलाकारों ने मेहमानों के स्वागत में छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसके बाद उन्हें सुपर डिलक्स बस से रामनगर के लिए रवाना किया गया।

मेहमानों को पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट से गड़प्पू के बीच 350 स्थानों पर 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रूट पर लगे 34 सीसीटीवी की निगरानी सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से की जा रही है। विदेशी मेहमानों के फ्लीट में छोटे-बड़े 23 वाहन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top