Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

सीएम धामी आज जम्मू कश्मीर में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को करेंगे सम्बोधित

जम्मू कश्मीर के चुनाव प्रचार में उतरने से पहले सीएम धामी ने कांग्रेस पर बोला हमला

पीएम मोदी ने धारा 370 समाप्त कर जम्मू-कश्मीर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा’

देहरादून। समान नागरिक संहिता को फाइनल टच देने के बाद आरएसएस के कार्यक्रमों में प्रदेश के सरकारी कर्मियों को भाग लेने का शासनादेश करने वाले सीएम धामी आज जम्मू कश्मीर में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो व जनसभा को सम्बोधित करेंगे। सीएम धामी ने जम्मू कश्मीर के साम्बा इलाके में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने से पहले राहुल गांधी पर राजनीतिक हमले के अलावा धारा 370 की समाप्ति का प्रमुखता से जिक्र किया।

सोशल मीडिया में जारी बयान में सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ इच्छाशक्ति से धारा 370 समाप्त हुई और जम्मू-कश्मीर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि “जहाँ बलिदान हुए मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है”—इस नारे के साथ जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की यात्रा में यह विचार सदैव सशक्त होता गया। जम्मू-कश्मीर तेज गति के साथ विकास, आधारभूत संरचनाओं और जन सुविधाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। धारा 370 की समाप्ति के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है और मुझे भी शीर्ष नेतृत्व द्वारा एक कार्यकर्ता के रूप में चुनाव प्रचार का अवसर दिया गया है जो मेरे लिए गौरव की बात है।

कांग्रेस और इंडी गठबंधन की संविधान विरोधी सोच को उजागर – धामी

सीएम धामी ने कहा कि एक बार फिर राहुल गांधी ने देश से आरक्षण समाप्त करने की बात कह कर कांग्रेस और इंडी गठबंधन की संविधान विरोधी सोच को उजागर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सदैव देश और देशवासियों के विरुद्ध जाकर विभाजनकारी शक्तियों को पोषित करने का कार्य किया है। विदेशी मंचों पर भारत की सशक्त छवि पर प्रश्न चिन्ह उठाना हो या फिर राष्ट्रविरोधी ताकतों का समर्थन करना यह राहुल गांधी की आदत बन चुकी है।

राहुल गाँधी केवल और केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ एवं प्रधानमंत्री के प्रति असीम कुंठा के कारण देश की अखण्डता-अक्षुण्णता के साथ खिलवाड़ करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top