Headline
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

कांग्रेस और आप ने किया गठबंधन का ऐलान, जानें कहां और कितने सीटो पर तय हुई बात

नई दिल्ली। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आज यानी शनिवार को दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। पिछले काफी समय से दोनों ही दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर काफी अनबन रही। इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) के साथ सीट बंटवारे की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा ‘गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। 2 सीटों (भरूच और भावनगर) पर AAP उम्मीदवार होंगे। गोवा में यह तय हुआ कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मुकुल वासनिक ने कहा, ‘हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 9 पर चुनाव लड़ेगी। 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर आप के उम्मीदवार होंगे। चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह फैसला लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा।

सीट शेयरिंग
दिल्ली (7 सीट)- कांग्रेस 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी
गुजरात (26 सीट)- कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव लड़ेगी
हरियाणा (10 सीट)- कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी
चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी
गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top