Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति

कांग्रेस नेता ने कंगना पर लगाया गोमांस खाने का आरोप, भड़की एक्ट्रेस ने कुछ ऐसे दिया जवाब

बीजेपी प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने की कांग्रेस नेता वडेट्टीवार की टिप्पणी की आलोचना

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि वह गोमांस या किसी अन्य प्रकार के लाल मांस का सेवन नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक कि बात है कि मेरे बारे में पूरी तरह से निराधार अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

कंगना रनौत ने कहा कि वह योगिक और आयुर्वेदिक की वकालत और प्रचार करती है। दशकों से चली आ रही जीवनशैली के कारण अब उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसी रणनीतियां काम नहीं करेंगी। उनके लोग उन्हें जानते हैं और वे जानते हैं कि वह एक गौरवान्वित हिंदू हूं और कोई भी उन्हें कभी गुमराह नहीं कर सकता, जय श्री राम।

कंगना का ये बयान कांग्रेस नेता के कंगना के गोमांस खाने के दावे के पलटवार पर आया है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार ने पिछले दिनों कहा था कि वह गोमांस खाती हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि बीजेपी ने रानौत को टिकट दिया, जिन्होंने बताया था कि उन्हें गोमांस पसंद है और वह गोमांस खाती हैं।

बीजेपी प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने भी वडेट्टीवार की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह कांग्रेस की गंदी संस्कृति को दर्शाता है। वह मुद्दों पर हमसे नहीं लड़ सकती। यह पार्टी की पराजयवादी मानसिकता को दर्शाता है।भाजपा नेता शाइना एनसी ने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया और पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत के कंगना रनौत पर अपलोड की गई पोस्ट और सांसद रणदीप सुरजेवाला द्वारा अपने समकक्ष हेमा मालिनी के खिलाफ की गई टिप्पणियों की ओर इशारा किया।

शाइना एनसी ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी किसी भी विचार प्रक्रिया में इतनी कमजोर है, तो मुझे लगता है कि इसका करारा जवाब 4 जून को होगा जब भारत की महिलाएं कांग्रेस नामक इस महिला विरोधी पार्टी के खिलाफ बोलेंगी और वोट करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top