Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी, यात्रियों को परेशानियों का करना पड़ रहा सामना

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे यात्रियों के सामने दिक्कतें आ रही है। पर्याप्त रेन सेल्टर न होने से यात्रियों को बर्फबारी के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, पुलिस ने रुद्रप्रयाग सहित अनेक यात्रा पड़ावों पर यात्रियों से आग्रह किया है वे सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरें ताकि केदारनाथ में उन्हें बर्फबारी के बीच परेशानियां न उठानी पड़े। इस बार केदारनाथ यात्रा में मौसम सबसे बड़ा बाधा पैदा कर रहा है। लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण केदारनाथ में स्थानीय लोगों के साथ ही प्रशासन को व्यवस्थाएं बनाने में मुश्किलें आ रही है। कपाट खुलने से पहले जारी बर्फबारी अब भी लगातार जारी है ऐसे में यहां जरूरी व्यवस्थाएं जुटाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हुई। जबकि रुद्रप्रयाग सहित जनपद के सभी प्रमुख नगरों में झमाझम बारिश हुई। केदारनाथ धाम में बर्फबारी अब यात्रियों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है। गौरीकुंड से लिंचौली तक बारिश और फिर केदारनाथ धाम में बर्फबारी दिक्कतें पैदा कर रही है। मार्ग के साथ ही घोड़ा पड़ाव केदारनाथ में पर्याप्त रेन सेल्टर न होने से भी बर्फ के बीच यात्रियों को पेरशानियां हो रही है। हालांकि प्रशासन और पुलिस लगातार यात्रियों को मौसम के प्रति सर्तक कर रहा है।

साथ ही आग्रह कर रहा है कि यात्रा के लिए अभी पर्याप्त समय है इसलिए मौसम का अपडेट लेकर ही केदारनाथ यात्रा पर आएं। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि केदारनाथ में लगातार बर्फबारी हो रही है इसलिए यात्री मौसम का अपडेट और जानकारी लेकर ही यात्रा का प्लान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top