Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

लीची के मोल-भाव को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार की पीट-पीटकर की हत्या

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में लीची के मूल्य कम करने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या करने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात गोरौल के गोडिया मंडी के सामने इस्लामपुर गांव का रहने वाला आदित्य कुमार लीची बेच रहा था। इसी दौरान दो युवक लीची खरीदने पहुंचे। दोनों ने लीची खरीदने के बाद लीची के फटने के कारण मूल्य कम करने को कहा, लेकिन दुकानदार ने इनकार कर दिया।

आरोप है कि दाम कम नहीं करने को लेकर विवाद प्रारंभ हो गया। इसी दौरान दोनों युवकों ने मिलाकर आदित्य की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी दोनों युवक फरार हो गए। इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी को मांग को लेकर मुजफ्फरपुर हाजीपुर सडक़ जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। देर रात पुलिस के काफी समझाने के बाद लोग सडक़ से हटे। महुआ की पुलिस उपाधीक्षक सुरभ सुमन ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top