Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

एसजीआरआरयू में महाशिवरात्रि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

एसजीआरआरयू में महाशिवरात्रि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की डीन डॉ. प्रीति तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से भर गया। इस दौरान छात्रों ने भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ी कथाओं का मंचन और गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने खूब सराहा। डीन डॉ. प्रीति तिवारी ने अपने संबोधन में महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “भगवान शिव त्याग, धैर्य, शक्ति और आत्म-साक्षात्कार के प्रतीक हैं। उनकी उपासना हमें जीवन में सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। शिवरात्रि का पर्व हमें आत्मसंयम और साधना का संदेश देता है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा, विद्यार्थियों ने शिव भक्ति से जुड़े गीतों पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर डॉ आशीष कुलश्रेष्ठ ने छात्र परिषद के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया वहीं डॉ प्रिया पांडे ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इस अवसर पर स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष समेत सभी शिक्षकगण व छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top