Breaking News
केनेथ कौंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय तस्कर गिरफ्तार, सोने की मिली 7 ईंटें
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से भ्रम की स्थिति कर रही पैदा – कांग्रेस 
क्या आप भी रात में देर से करते है भोजन? तो हो जाए सावधान, बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा 
सीएम की प्ररेणा से शहर के प्रमुखतम चौक चौराहे, व घंटाघर आधुनिक परम्परागत सौन्दर्यीकरण की ओर
अधिकारी पूरी तत्परता से राहत कार्य करें संचालित – सीएम योगी
आईपीएल 2025 – पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज 
प्रदेश में आज बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी
संसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार की ऐतिहासिक बाण गंगा नदी में चलाया सफाई अभियान
पावर स्टार पवन कल्याण की आगामी फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की शूटिंग हुई शुरू

विकराल हो रहा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, पीएम मोदी ने बुलाई समीक्षा बैठक, कई राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की मुंबई में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। चक्रवाती तूफान की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल, कर्नाटक, गोवा, कोंकण, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात में 15 जून तक तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल में 15 जून तक तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 14 जून तक बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। चक्रवात बिपारजॉय एक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। गुजरात समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। जिसके मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक समीक्षा बैठक बुलाई है।

बता दें, कच्छ तट पर एंट्री की तैयारी कर रहे ‘बिपरजॉय’ हाल के दशकों में भारत को प्रभावित करने वाला लंबे समय तक बने रहने वाला चक्रवात है। इसकी बड़ी वजह अरब सागर पर चक्रवात के तौर पर 10 दिन बने रहना माना जा रहा है। अब कहा जा रहा है कि अरब सागर पर चक्रवाती तूफानों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और ये ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते और भी ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top