Headline
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च

बंगाल में दिन-प्रतिदिन दम तोड़ रहा लोकतंत्र – राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हत्याओं को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इन हत्याओं को राज्य प्रायोजित बताते हुए बंगाल सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत करार दिया। साथ ही प्रश्न खड़े किए कि बंगाल में हो रही लोकतंत्र की हत्या पर ‘ठगबंधन’ के नेता चुप क्यों हैं? लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और मुहब्बत की दुकान खोलने वाले राहुल गांधी कहां हैं?

इस बार पंचायत चुनाव में नामांकन से मतगणना तक 45 लोगों की हत्या की जा चुकी है। 2021 के विधानसभा चुनाव में 52 लोगों की हत्या हुई। 2018 के पंचायत चुनाव में 23 लोगों की हत्या हुई और 2013 के पंचायत चुनाव में 15 लोगों की हत्या हुई थी। बंगाल में लोकतंत्र दिन-प्रतिदिन दम तोड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिनदहाड़े लोगों की हत्या की गई, क्योंकि वह टीएमसी को वोट नहीं दे रहे थे। सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस, वामदल व अन्य पार्टियों के भी कार्यकर्ताओं का भी मर्डर हुआ है। अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए संबित पात्रा ने कहा कि ऐसा दृश्य किसी भाजपा शासित राज्य से आ रहा होता तो हाहाकार मच गया होता। उन्होंने आगे तंज कसा कि राहुल बंगाल में मुहब्बत की दुकान के विषय में बात इसलिए नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उनकी आकांक्षाओं का मेगा माल खुला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top