Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

प्रत्येक ग्रीष्मकाल में विधानसभा के सत्र गैरसैंण में आयोजित करने की तैयारी में धामी सरकार

देहरादून। उत्तराखंड की जनभावनाओं के केंद्र गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित हुए शनिवार को तीन साल पूरे हो गए। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अब प्रत्येक ग्रीष्मकाल में विधानसभा के सत्र गैरसैंण में आयोजित किए जाएंगे। धामी सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट है और वह वहां मजबूत आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप चार मार्च 2020 को गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया। इसके बाद कोविड की अप्रत्याशित परिस्थिति और चारधाम यात्रा में व्यस्तता के कारण वहां ग्रीष्मकाल में बजट सत्र के आयोजन में व्यवधान आया। अब नियमित रूप से ग्रीष्मकाल में वहां सत्र होंगे। सत्र और उससे संबंधित कामकाज में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए गैरसैंण में ऐसा आधारभूत ढांचा बनाया जाएगा जो पूरे ग्रीष्मकाल में वहां मौजूद रहेगा।

जोशीमठ आपदा के प्रभावितों के पुनर्वास से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू होने पर संतोष जताया और भरोसा दिलाया कि प्रभावितों को बढ़े सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब किसी आपदा में मुआवजा व पुनर्वास की प्रक्रिया इतने कम समय में शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि भूमि को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में है।मुख्यमंत्री के साथ हुई विधायकों की बैठक में विपक्ष को न बुलाने संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के साथ सामूहिक के बजाय मुख्यमंत्री अलग-अलग मुलाकात करेंगे। कांग्रेस समेत अन्य दलों के विधायकों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री उनसे भी सुझाव लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top