Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

देहरादून से गोवा के लिए शुरु हुई सीधी फ्लाइट सेवा, पहले दिन 114 यात्रियों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से गोवा के लिए भरी सीधी उड़ान

देहरादून। इंडिगो विमानपत्तन कंपनी ने देहरादून से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू कर दी है। इससे उत्तराखंड से गोवा जाने और आने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। इससे पहले गोवा जाने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली और फिर गोवा की फ्लाइट लेनी पड़ती थी, लेकिन अब सीधा गोवा की फ्लाइट जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मिलेगी।

गोवा के लिए फ्लाइट प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। मंगलवार को इस विमान सेवा के पहले दिन जिलाधिकारी सोनिका, एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट मैनेजर डीजीएम नितिन कादियान, उप जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण, इंडिगो की देहरादून मैनेजर कोमल राणा ने केक काटकर खुशी जताई और इस विमान से आए यात्रियों का स्वागत किया।

देहरादून से गोवा जाने वाले पहले यात्री को जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने बोर्डिंग पास देकर इस विमान सेवा की शुरुआत की। 180 सीटर इंडिगो का यह विमान एअरबस 320 पहले दिन शाम 5:55 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर यात्रियों को लेकर उतरा और यहां से शाम 6:30 बजे यात्रियों को लेकर गोवा के लिए उड़ान भरी। पहले दिन 154 यात्री गोवा से देहरादून आए और 114 यात्री देहरादून से गोवा के लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top