Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

DM और SSP की आपदा प्रबंधन समिति के साथ बैठक, दिए जरूरी निर्देश

देहरादून।देहरादून की नवनियुक्त जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने सोमवार को नवनियुक्त एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के साथ आपदा प्रबंधन की बैठक ली।बैठक में जिलाधिकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने आपदा संबंधित सूचना प्राप्त होने पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए है. बिंदाल, रिस्पना और सौंग नदी किनारे निवास कर रहे लोगों को चिन्हित कर सुरक्षा के मद्देनजर उनको सार्वजनिक स्थान पर शिफ्ट करने की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए है।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग को मॉनसून सीजन के मद्देनजर दुर्गम क्षेत्रों में तीन माह का खाद्यान भेजने, सिंचाई विभाग को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षा दीवार व नदियों की सफाई, नगर निगम को नाली और बड़े नालों की सफाई सहित गिरासू भवन चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है. पेयजल निगम और जल संस्थान को पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए नियमित टेस्टिंग के भी निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने बताया कि सभी एसडीएम को तहसील स्तर पर मॉकड्रिल के साथ ही आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता के निर्देश दिए हैं. आपदा के दौरान तत्काल स्थानीय स्तर पर बचाव कार्य के लिए स्थानीय लोगों, युवा मंगल दल के साथ ही स्कूली बच्चों को भी आपदा प्रबंधन
का प्रशिक्षण देने की बात कही गई है. साथ ही पीडब्लूडी को शहर के ड्रेनेज सिस्टम के चेक करने के लिए नोडल अधिकारी बनाने को कहा गया है।

प्रदेश में लगातार भारी बारिश को देखते हुए नवनियुक्त जिलाधिकारी सोनिका सिंह एक्शन मोड में नजर आ रही हैं. जिलाधिकारी और एसएसपी ने संयुक्त रूप से आपदा प्रबंधन की बैठक की।बैठक में जिलाधिकारी ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को आपदा संभावित चिन्हित जोन पर जेसीबी तैनात रखने के निर्देश दिए हैं और साथ ही जेसीबी के वाहन चालकों के मोबाइल नंबर 24 घंटे चालू रखने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top