Headline
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

DM सोनिका ने अधिकारियों को दिए ये जरूरी आदेश

देहरादून।जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने स्मार्ट सिटी के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही शहर की सड़कों को जल्द से जल्द गड्डा मुक्त करने के लिए भी कहा।

जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने दून लाइब्रेरी के काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पार्किंग की विशेष व्यवस्था बनाने, परिसर में पड़ी निर्माण सामग्री को व्यवस्थित करते हुए, परिसर में पौधरोपण पूर्ण करने के लिए कहा।

इसी प्रकार परेड ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान बचे हुए कार्यो को तेजी से पूरा करने के साथ आसपास सड़के ठीक करने, बाउंड्री निर्माण कार्य, पार्किंग और ग्राउंड समतलीकरण का कार्य पूर्ण करने के साथ ही निर्माण सामग्री को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए और साथ ही जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों को जनपद में सड़कों के मरम्मत और अनुरक्षण कार्यों की मॉनिटरिंग करने और प्रतिदिन कार्य प्रगति से अवगत कराने और कार्यदायी संस्थाओं को शेष मरम्मत कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि सड़कों को बार-बार न खोदा जाए और जो सड़के निर्माण कार्यों के लिए खोदी गई हैं, उनपर रेखीय विभागों से समन्वय करते हुए सड़क को तत्काल ठीक करें, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे और जनमानस को असुविधा न हो।

जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि कार्यदायी संस्थाओं को स्मार्ट सिटी परियोजना अन्तर्गत निर्माण कार्यों को तेजी से करते हुए समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए. साथ ही तहसीलदार सदर द्वारा शहर के परेडग्राउंड, आईएसबीटी सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत और गड्डा भरान कार्यों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने गुरुवार को स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत निर्माणधीन दून लाइब्रेरी एवं परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया और साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी सोनिका ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक हफ्ते के अंदर शहर की सड़कों को गड्डा मुक्त करने के आदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top