Headline
गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद
गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद
MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी
MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी
निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन

DM सोनिका ने PMGSY, पेयजल, PWD सहित इन विभागीय अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

देहरादून ।दिनांक 13 सितम्बर 2023, जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में चालदा महासू महाराज मन्दिर आयोजित होने वाले जागड़ा मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 18 एवं 19 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाले मेलेे के आयोजन स्थल हनोल एवं दसोऊ में सभी व्यवस्थाएं सुचारू की जाएं। उन्होंने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सड़क एवं वैकल्पिक मार्ग ठीक करने तथा सड़कों की सफाई के निर्देश दिए। इस वर्ष मेले/जागड़े में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना का दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने पुलिस को यातायात के साथ ही कर्यक्रम स्थल एवं मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने तथा बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस का भी सहयोग लिये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थलों मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्निशमन वाहन रखने के निर्देश दिए तथा पार्किंग हेतु समीप ही स्थान चिन्हित करने को कहा। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत व्यवस्था तथा विद्युत के वैकल्पिक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को यात्रा मार्ग पर छोटे सवारी वाहनो की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को त्यूनी एवं नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप जिला चिकित्सालयों में व्यवस्था रखने तथा कार्यक्रम स्थल पर मय चिकित्सकीय टीम के साथ एम्बुलेंस तैनात रखने के निर्देश दिए। मन्दिर समिति को आयोजन स्थल पर सफाई व्यवस्था के साथ ही जगह-2 कूड़ादान रखने तथा मोबाईल शौचालय की व्यवस्था रखने के निर्देश पर्यटन विभाग को दिए। जल संस्थान को आयोजन स्थलों पर पेयजल व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी चकराता युक्ता मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नरेन्द्र यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वी.बी यादव, मन्दिर समिति के सदस्य चन्दनराम राजगुरू, राजाराम शर्मा, जितेन्द्र सिंह चौहान सहित लोनिवि, पीएमजीएसवाई, विद्युत, संस्कृति, जल संस्थान आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top