Headline
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील

DM रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित हुई

पिथौरागढ़।जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति के अधिकारियों से चर्चा करते हुए वर्तमान में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही जनपद अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नदियों में दूषित जल, अपशिष्ट कचरा तथा अन्य प्रकार की गंदगी प्रवाहित करने पर रोक लगाने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये।

बैठक में जिलाधिकारी ने आईटीबीपी से आये अधिकारियों से भी एसटीपी टैंक निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए सेना की तर्ज पर एसटीपी टैंक का निर्माण करने को कहा। जिलाधिकारी ने आईटीबीपी से आये अधिकारियों को सेना द्वारा निर्मित एसटीपी टैंक का निरीक्षण कर तदानुसार कार्य करने को कहा।

बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को जनपद के नदी घाटों पर नियमित साफ- सफाई व्यवस्था बनाये रखने, प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतया रोक लगाने, जनपद के थल क्षेत्र एवं रामगंगा नदी व अन्य नदी क्षेत्रों में नियमित सफाई अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, डीडीओ रमा गोस्वामी, आईटीबीपी के अधिकारियों सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top