Headline
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट

DM सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ

DM सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ

देहरादून।जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 122 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, शिक्षा ऋण दिलाने, भरणपोषण, आपसी विवाद, घरेलू हिंसा, जल संस्थान, बिजली, पानी, आपदा जलभराव, इनकम टैक्स चोरी, आदि शिकायतें प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों केा गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा जो शिकायतें उच्च स्तर तथा मा0 न्यायालय में विचाराधीन हैं ऐसे प्रकरणों पर सम्बन्धित शिकायतकर्ता को अवगत करा दें। जिलाधिकारी ने 1905 पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ताओं से संवाद करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने वाले विभागों के अधिकारियों के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदरों को निर्देशित किया कि भूमि सीमांकन एवं निर्विवाद विरासतन के मामलों को यथाशीघ्र निपटायें। साथ ही निर्देशित किया कि ग्राम समाज, सरकारी भूमि की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारित करें।

जनसुनवाई में एक बालिका द्वारा उच्च शिक्षा हेतु बैंकों द्वारा ऋण न दिए जाने की शिकायत की गई जिस पर जिलाधिकारी ने प्रंबंधक जिला अग्रणी बैंक को छात्रा को उच्च शिक्षा हेतु ऋण दिलवाने हेतु बैंकों से समन्वय करने के निर्देश दिए। वहीं एक शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत में कहा कि उनके पास के ही एक व्यक्ति द्वारा टैक्स चोरी की जा रही है, शिकायत में माध्यम से बताया कि आठ लाख से अधिक आमदनी होने के उपरान्त भी टैक्स नही भर रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने शिकायती पत्र को इनकम टैक्स विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में डांडी बड़कोट में भूमाफियाओं द्वारा पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण तथा भोगपुर में पंचायत की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को अतिक्रमण पर रोक लगाने तथा निर्माण रुकवाने के निर्देश दिए। अंबीवाला शुक्लापुर में भूमि पर कब्जा की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। बुल्लावाला में नदी तट पर सुरक्षा दीवार न होने से खेत कटान की शिकायत पर आपदा मद से सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को नियमानुसार उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि.अभि विद्युत राकेश कुमार, सहित विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, लोनिवि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी विकासनगर, डोईवाला, चकराता, ऋषिकेश सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुडे़ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top