Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

DM सोनिका की अध्यक्षता में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ

DM सोनिका की अध्यक्षता में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ

देहरादून।दिनांक 29 जुलाई 2024 जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 119 शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया कि अपनी शिकायतों को लेकर स्वयं मिलें किसी भी बिचौलियों की बातों में न आएं। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद, भरणपोषण, आपसी विवाद, जल संस्थान, बिजली, पानी, आपदा जलभराव, वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतें प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि की अतिक्रमण की शिकायतों पर नगर निगम एवं राजस्व विभाग को कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण मुक्त किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नाले की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर मौका मुआवना का अतिक्रमण को ध्वस्त किये जाने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ग्राम जमनपुर निवासी किसान द्वारा शिकायत की गई कि उनकी खेती की भूमि पर पानी भर गया जिसे निकलवालने की मांग की गई, शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। सुंदरवाला तपोवन में पहाड़ों से पानी के साथ मलबा आ रहा है जो घरों में घुस रहा है, नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए। ईस्ट हॉपटाउन मौजा सुद्धोवाला झाजरा में दाखिल खारिज रोक की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को प्रकरण को दिखवाने के निर्देश दिए। रतनपुर कड़वा कॉलोनी अवैध कब्जे पर अधूरी कार्यवाही की शिकायत पर सिंचाई विभाग तथा तहसीलदार विकासनगर को मौके पर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। हनोल में बाहरी व्यक्ति द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत पर उप जिलाधिकारी चकराता को कार्यवाही के निर्देश दिए। अनियोजित निर्माण होने से कई कालोनियों में जलभराव की समस्या हो रही है, जलभराव की शिकायतों पर उक्त क्षेत्रों से पम्प के माध्यम से पानी की निकासी की जा रही है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह,अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, प्रभागीय वनाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि.अभि विद्युत राकेश कुमार, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत,प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ सहित विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, लोनिवि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी विकासनगर, डोईवाला, चकराता, ऋषिकेश सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुडे़ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top