Headline
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग

DM सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ,विभागीय अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून। दिनांक 20 नवंबर 2023 जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 73 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायतें भूमि से सम्बन्धित प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों, समाज कल्याण से सम्बन्धित पेंशन, स्ट्रीटलाईट लगवाने, विद्युत कनैक्शन, आपदा के कार्यों में गड़बड़ी, आपसी विवाद आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करवाना सुनिश्चित करें तथा जिन शिकायतों की जांच में समय लग रहा है से भी शिकायतकर्ताओं को सूचित कर दिया जाए, ताकि जनमानस को अनावश्यक न भटकना पड़े।

जिलाधिकारी ने विकासनगर क्षेत्र में स्वामित्व योजना अन्तर्गत अलग खसरा नम्बर बनाने पर मुख्य स्वामी की भूमि किसी अन्य के नाम दर्शाइ जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ही यदि त्रुटिवश ऐसा हुआ है संशोधन हेतु शासन को अनुरोध पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार एक महिला शिकायकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि भूमि का अनुबन्ध के उपरान्त सम्बन्धित द्वारा भूमि पर मकान बना लिया है तथा भुगतान नही किया गया, जिस पर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक क्राइम को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्टाम्प चोरी की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को जांच करने तथा एआईजी स्टाम्पक को कार्यवाही के निर्देश दिए। भण्डारी बाग में सड़क के अतिक्रमण कर निर्माण के शिकायतों पर एमडीडीए, नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए। चकराता क्षेत्र में आपदा सम्बन्धी कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को कार्यवाही के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, जिला पूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, अधि0अभि0 सिंचाई राजेश लाम्बा, अधि0 अभि0 विद्युत राकेश कुमार आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, उप जिलाधिकारी चकराता, विकासनगर डोईवाला, ऋषिकेश वर्चुअल माध्यम से जुडे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top