Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

DM सोनिका ने आज शहर में संचालित हो रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय किया

देहरादून।जिलाधिकारी सोनिका ने आज शहर में संचालित हो निर्माण कार्यों का स्थलीय किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने इन्वेस्टर समित के चलते शहर में हो रहे निर्माण एवं सौंदर्यकरण कार्यों को समयबद्ध करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने घंटाघर, किशन नगर चौक, दून स्कूल चौक, बिंदाल पुल, नटराज, गांधी रोड, प्रिंस चौक, हरिद्वार रोड, आराघर, ईसी रोड, सर्वे चौक , बहल चौक का निरीक्षण करते हुए स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के कार्यों का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की निर्माण कार्यों को तेज गति से पूर्ण करते हुए नाली निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण किया जाए। साथ ही निर्देशित किया कि अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सड़क निर्माण, फुटपाथ निर्माण, विद्युत लाइन अंडरग्राउंड करने, झूलती तार ठीक करने, विद्युत पोल शिफ्टिंग कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।विद्युत विभाग को एक सफ्ताह के भीतर सीएसएस के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों पर बॉटल नेक न बनने दें, लोनिवि, नगर निगम सड़क किनारे अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें।उन्होंने लोनिवि एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण करते हुए सड़कों पर अतिक्रमण चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने जनपद सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण , विद्युत लाईन अंडरग्राउंड एवं पोल शिफ्टिंग, अतिक्रमण हटाने, सौंदर्यीकरण के सम्बंध में बैठक लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जंक्शनवार कार्य एवं संबंधित अधिकारियों का विवरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने चौराहों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को समयबद्धता गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जोगीवाला – रिस्पना, रिस्पना से प्रिंस चौक, प्रिंस चौक से घंटाघर, दिलाराम चौक, निरंजनपुर से सहारनपुर चौक प्रिंस चौक, निरंजनपुर- बल्लूपुर -एफआरआई , कैंट रोड आदि स्थानों पर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोनिवि, एनएच, एनएचआई के अधिकारियों को सड़क से अतिक्रमण हटाते हुए निर्माण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर में मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सीजीएम जगमोहन चौहान, परियोजना प्रबंधक पीयू स्मार्ट सिटी लिमिटेड प्रवीण कुश, अधि अभि विद्युत गौरव सकलानी, तहसीलदार सदर मोहम्मद शादाब, शाहिद संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, उप नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून गोपाल राम बिनवाल, अधि अभि लोनिवि जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, अधि अभि लोनिवि धीरेंद्र कुमार, अधि अभि यूपीसीएल एस डी बिष्ट व प्रवीण कुमार, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, तहसीलदार सदर मोहम्मद शादाब, सीजीएम जगमोहन चौहान, परियोजना प्रबंधक पीयू स्मार्ट सिटी लिमिटेड प्रवीण कुश, सहित विद्युत, लोनिवि एन एच, स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top