Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

करो योग, रहो निरोग- एडवोकेट ललित जोशी

देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीआईएमएस कॉलेज देहरादून में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी देहरादून व नेहरू युवा केन्द्र देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों व नेहरू युवा केन्द्र के कर्मचारियों ने भी योगा किया। योग दिवस का उत्साह छात्र-छात्राओं के साथ ही व्यस्कों में भी देखने को मिला, यूआईएचएमटी कॉलेज के डॉयरेक्टर 65 वर्षीय रमेश चन्द्र जोशी ने भी पूरे जोश के साथ युवाओं संग योग किया। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन योग करते हैं, और पूरी तरह से फिट हैं। योग शिविर को संबोधित करते हुए सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सभी को 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।

योग, प्राचीन भारत से उत्पन्न केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि एक समग्र अभ्यास है। इसकी मदद से हम मन और आत्मा को शांति की ओर ले जा सकते हैं। योग आंतरिक शांति और व्यक्तिगत विकास का मार्ग प्रदान करता है। वहीं उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर रिटायर्ड मेजर ललित सामंत ने छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन योग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर दिन योग करके आप खुद को फीट रखने के साथ स्वस्थ भी रह सकेंगे। योग के कई दूरगामी लाभ हैं। नियमित अभ्यास से शारीरिक शक्ति, लचीलापन और संतुलन में सुधार होता है। साथ ही समग्र स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है। योग मानसिक स्पष्टता को बढ़ाता है, तनाव कम करता है और जीवन की चुनौतियों के बीच आंतरिक शांति की भावना पैदा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top