Headline
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव

क्या आप भी रहते हैं मुंह के छालों से परेशान, तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से पा सकते हैं आराम 

क्या आप भी रहते हैं मुंह के छालों से परेशान, तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से पा सकते हैं आराम 

गर्मियों में तेज धूप, शरीर में बढ़ी हुई गर्मी, पोषण की कमी या डिहाइड्रेशन के कारण मुंह में छाले होना आम समस्या है। ये न केवल दर्द देते हैं, बल्कि खाने-पीने में भी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अगर आप भी बार-बार इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। ये 3 आसान और असरदार घरेलू नुस्खे आपकी इस तकलीफ को चुटकियों में दूर कर सकते हैं।

1. शहद और इलायची – एक मीठा इलाज
शहद का एंटीबैक्टीरियल गुण और इलायची की ठंडक छालों को तेजी से ठीक करने में मदद करती है।

कैसे करें इस्तेमाल?
थोड़ा सा शहद लें और उसमें इलायची पाउडर मिलाएं।
इस मिश्रण को छालों पर लगाएं और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।
फिर हल्के गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।
दिन में 2-3 बार यह उपाय दोहराएं और जल्द राहत पाएं।

2. नारियल तेल – प्रकृति का जादू
नारियल तेल अपनी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। यह छालों को तेजी से भरने में मदद करता है और जलन को कम करता है।

कैसे करें इस्तेमाल?
अपनी उंगली पर थोड़ा सा शुद्ध नारियल तेल लें।
हल्के हाथों से छालों पर लगाएं और इसे लगा रहने दें।
इसे दिन में 2-3 बार करें, जल्द आराम मिलेगा।

3. तुलसी के पत्ते – प्राकृतिक हीलिंग का राज
तुलसी न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसके औषधीय गुण छालों को भी तेजी से ठीक करने में मदद करते हैं। यह एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है।

कैसे करें इस्तेमाल?
4-5 तुलसी के ताजे पत्ते लें और धीरे-धीरे चबाएं।
इसके बाद थोड़ा पानी पी लें।
इसे दिन में 2 बार करने से छाले जल्दी ठीक होंगे।

छालों से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
पर्याप्त पानी पिएं – डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
मसालेदार और गरम चीजों से बचें – ज्यादा तीखा या गरम खाना छालों को और बढ़ा सकता है।
पौष्टिक आहार लें – हरी पत्तेदार सब्जियां, दही, केला और विटामिन बी-12 युक्त फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top