Headline
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार

डोईवाला का वैभव बिजल्वाण बना इस्लाम का कट्टर समर्थक, तीन-चार साल से कमरे में बंद रहकर पढ़ रहा ऑनलाइन इस्लामिक साहित्य

देहरादून। क्रिप्टो में ऑनलाइन ट्रेडिंग करते-करते डोईवाला का एक युवक इस्लाम का कट्टर समर्थक बन गया। वह तीन-चार साल से घर से बाहर तक नहीं निकला है। ऑनलाइन इस्लामिक साहित्य पढ़ने और कुछ ग्रुपों से जुड़कर उसका मूल धर्म से इतना मोह भंग हुआ कि पिता के टोकने पर मारपीट करने लगा। ऑनलाइन नमाज पढ़ना भी सीख लिया। उसकी गतिविधियां देखकर परिजनों ने ही पुलिस से शिकायत की। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के बुल्लावाला के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत थी। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा वैभव बिजल्वाण बीते तीन-चार साल से घर से बाहर नहीं निकला है। वह ज्यादातर समय अपने कमरे में ही रहता है। एक दिन जब उसके पिता ने वैभव से बात की तो वह खुद को मुस्लिम बताने लगा। उन्होंने टोका और उसे मनोचिकित्सक के पास ले जाने को कहा। इस पर वैभव ने पिता के साथ ही मारपीट की।

परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी अभद्रता करने लगा। शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच-पड़ताल की। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि युवक ने पॉलीटेक्निक की पढ़ाई की है। उसके कमरे से एक लैपटॉप मिला है। बताया जा रहा है कि उसने तीन साल पहले लॉकडाउन के वक्त क्रिप्टो में ट्रेडिंग शुरू की थी। इसी दौरान वह कुछ इस्लामिक ग्रुप से जुड़ गया। वहां उसने उर्दू बोलना सीख लिया। कमरे में बैठकर पांच वक्त की नमाज भी पढ़ता है। एसएसपी ने बताया कि इस बीच कुछ लोग उसके पाकिस्तान से संपर्क होने की बात भी कर रहे हैं। लेकिन, पुलिस जांच में अभी तक ऐसा तथ्य सामने नहीं आया है। वैभव का लैपटॉप कब्जे में लिया गया है। उससे पूछताछ भी की जा रही है। प्रथमदृष्टया वह डिप्रेशन में लग रहा है।

उसके पिता उसे डॉक्टर के पास ले जाना चाह रहे थे। उसके लैपटॉप में यूट्यूब वीडियो की हिस्ट्री भी मिली है। यह चैनल कहां के हैं और कौन इन्हें चला रहा है, इसकी जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि वैभव केवल खाना खाने के लिए ही कमरे से बाहर आता था। इस दौरान भी वह इस्लाम के बारे में ही बात करता था। पुलिस ने भी जब उससे पूछताछ की तो वह खुद को मुस्लिम ही बता रहा है। वह इस्लाम की तारीफें कर रहा है और अपने मूल धर्म के बारे में अनर्गल बातें कर रहा है। घरवालों से भी वह इस्लाम के बारे में ही बातें कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top