Headline
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या
महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश
ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश
‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज
‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार

बुरी तरह फंसे डोनाल्ड ट्रंप, यूएस में पहली बार पूर्व राष्ट्रपति पर चलेगा आपराधिक मुकद्दमा

वॉशिंगटन। अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब किसी मौजूदा या पूर्व राष्ट्रपति पर आपराधिक मुकदमा चलेगा। अमेरिका के मैनहेटन में ग्रैंड जूरी ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके 2016 के चुनाव अभियान के दौरान एक एडल्ट स्टार को चुप रहने के एवज में पैसे देने के लिए दोषी ठहराया और आपराधिक आरोप तय करने के पक्ष में वोट किया, जिससे वह आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए।

ग्रैंड जूरी ने एक पोर्न स्टार को मुंह बंद रखने के लिए धन देने के मामले में ट्रंप की भूमिका के लिए उनके खिलाफ आरोप लगाने का फैसला किया और यह निर्णय ‘एक ऐतिहासिक फैसला है, जो 2024 में होने वाले राष्ट्रपति पद की चुनाव प्रक्रिया को हिला कर रख देगा। ट्रंप देश के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं, जो आपराधिक आरोपों का सामना करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि जूरी का यह फैसला ऐसे वक्त में आया है, जब ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं। अब उनके ऊपर मुकदमे की कार्यवाही होगी।

वहीं इसको लेकर ट्रंप का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक उत्पीडऩ किया जा रहा है और इतिहास में उच्चतम स्तर पर चुनाव में हस्तक्षेप का प्रयास है। ट्रंप ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन को धमकी भी दी। कहा कि ये विच हंट उनपर भारी पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top