Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

डॉ. मांडविया के दौरे से उत्तराखंड को मिलेगी नई विकास दिशा: गणेश जोशी

डॉ. मांडविया के दौरे से उत्तराखंड को मिलेगी नई विकास दिशा: गणेश जोशी

मसूरी। उत्तराखंड के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी आगमन पर केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने उन्हें उत्तराखंड के पारंपरिक व स्थानीय उत्पादों से निर्मित ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की एक भेंट किट भी सौंपते हुए प्रदेश की संस्कृति व उत्पादों की पहचान से परिचित कराया।

स्वागत के दौरान मंत्री जोशी ने मसूरी के भिलाड़ू क्षेत्र में प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित खेल मैदान की जरूरत को रेखांकित करते हुए केंद्र सरकार से इस परियोजना में सहयोग की मांग की। उन्होंने बताया कि मसूरी जैसे पर्यटन और शिक्षा केंद्र के लिए एक सुव्यवस्थित खेल अवसंरचना जरूरी है, जिससे युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिल सकें।

इस पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के युवाओं के लिए खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी भी उपस्थित रहीं। यह भेंट न केवल स्थानीय मुद्दों पर संवाद का अवसर बनी, बल्कि राज्य व केंद्र सरकार के बीच समन्वय की मिसाल भी प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top