Headline
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

नशे में धुत पैसेंजर ने इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी दरवाजे को खोलने की करी कोशिश, यात्री के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली। उड़ानों के दौरान नशे में धुत यात्रियों द्वारा गलत व्यवहार करने के खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। ऐसी ही एक घटना जब नशे में धुत एक पैसेंजर ने इंडिगो की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट के हवा में रहते ही इमरजेंसी दरवाजे के फ्लैप को खोलने की कोशिश की। उसकी इस हरकत को देखते ही क्रू मेंबर ने इसकी सूचना विमान के कैप्टन को दी। कैप्टन ने मौके पर ही उस शख्स को चेतावनी दी। इसके बाद जब विमान बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड कर गया तो उस शख्स को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया।

इंडिगो की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘दिल्ली-बेंगलुरु इंडिगो उड़ान के इमरजेंसी दरवाजे के फ्लैप को कथित तौर पर खोलने की कोशिश करने के लिए नशे में धुत एक 40 वर्षीय यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’ विज्ञप्ति के मुताबिक ये घटना शुक्रवार सुबह करीब सात बजकर 56 मिनट पर आईजीआई हवाईअड्डे से उड़ी उड़ान संख्या 6ई 308 में हुई। इस पूरी घटना का विवरण देते हुए इंडिगो ने कहा कि ‘दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान 6ई 308 में यात्रा कर रहे एक यात्री ने नशे की हालत में इमरजेंसी निकास के फ्लैप को खोलने की कोशिश की।’

इंडिगो एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा कि ‘इस हरकत को नोटिस करने के बाद बोर्ड पर मौजूद चालक दल ने कप्तान को सतर्क किया और यात्री को तत्काल उचित रूप से सावधान किया गया। उस उड़ान के सुरक्षित संचालन पर कोई समझौता नहीं किया गया।’ बेंगलुरु पहुंचने पर यात्री को सीआईएसएफ को सौंप दिया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top