Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जोशीमठ में आपदा प्रभावितों की बढ़ी मुश्किलें, दरारों में पानी घुसने से बढ़ा भूंधसाव का खतरा

जोशीमठ। दो दिन से हो रही वर्षा से आपदा प्रभावितों की मुश्किल बढ़ सकती हैं। जोशीमठ में वर्षा से दरारों में पानी घुसा है, जिससे भूंधसाव का खतरा बढ़ा है। आपदा प्रभावित जोशीमठ में जिन पत्थरों पर टेक लगाए गए थे, उनमें से सिंहधार पर लगे शिलाओं के टेक भी ढीले हो गए हैं। आपदा प्रभावित जोशीमठ में जगह-जगह दरारें पड़ी हैं। भूंधसाव से 868 भवनों पर दरारें पड़ी हुई हैं, हालांकि प्रशासन ने रेड जोन में स्थित सभी प्रभावितों से मकान खाली करवा दिए हैं। लेकिन हालिया वर्षा से कई मकानों की दरारें चौडी हुई हैं।

जोशीमठ के सिंहधार, मनोहर बाग, छावनी बाजार सहित अन्य जगहों पर भवनों में दरारें चौड़ी होने की शिकायतें हैं। बताया कि सिंहधार में जिस शिला पर टेक लगाकर रोका है, उसके वहां भूंधसाव से तीन टेक ढीले हुए हैं। मनोहर बाग निवासी कमल रतूड़़ी का कहना है कि जोशीमठ में भूंधसाव लगातार जारी है। उनका कहना है कि सिंहधार की शिला में तीन टेक ढीले हुए हैं तथा इस शिला के नीचे भूंधसाव बढ़ा है। होटल मलारी इन के नीचे रहने वाले आपदा प्रभावित देवेंद्र सिंह का कहना है कि उनका मकान पूरी तरह आपदा से क्षतिग्रस्त है। इस जगह पर दोनों होटलों को डिस्मेंटल कर दिया है, लेकिन अभी भी मलारी इन व माउंट ब्यू होटल के नीचे भूंधसाव जारी है और भवनों में दरारें बढ़ी हैं।

जोशीमठ के ढाक में बनाए गए 15 प्री फेब्रिकेटड हट बनकर तैयार हैं, हालांकि इन पर अभी पानी का कनेक्शन नहीं लगा है। प्रशासन टैंकरों से इन हट को पानी सप्लाई करेगा। पानी की लाइन अभी बनाई जानी बाकी है। इन हट के आवंटन के लिए आपदा प्रभावितों को प्रशासन ढाक का निरीक्षण भी करा रहा है। कई आपदा प्रभावित हट को देखकर भी आ गए हैं। हालांकि अभी ये हट आपदा प्रभावितों के लिए आवंटित होने शेष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top