Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या

शराब पीकर लड़ाई के कारण बारी-बारी छोड़ गई 11 पत्नियां, 12वीं ने टोका तो बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट

बोकारो। झारखंड के बोकारो से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, मृतका उसकी 12वीं पत्नी थी। इससे पहले उसने 11 शादियां की लेकिन शराब पीकर लड़ाई करने की वजह से बारी-बारी सभी छोडक़र चली गईं। जब उसकी 12वीं पत्नी ने भी शराब पीने से रोका तो ये उस व्यक्ति को इतना नागवार गुजरा कि उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

झारखंड के बोकारो में रहने वाले राम चंद्र तुरी ने 12 शादियां की थीं। पहले शादी की हुई 11 पत्नियों ने शराब पीने और शराब पीकर लड़ाई करने की वजह से छोड़ दिया था। राम चंद्र की शादी 20 साल पहले सावित्री देवी से हुई थी। 12वीं पत्नी सावित्री देवी से राम चंद्र के चार बच्चे हैं। एक बच्चा हैदराबाद में मजदूरी का काम करता है। बाकी के तीन शादी समारोह में गए हुए थे। सोमवार को घर में राम चंद्र और उसकी पत्नी के अलावा कोई नहीं था। राम चंद्र शराब पीने लगा तो पत्नी ने रोका। इस बात से गुस्साए राम चंद्र ने पत्नी सावित्री देवी की हत्या कर दी।

तारापुर गांव के पंचायत सदस्य विनय कुमार साव ने बताया कि तुरी ने पहले भी 11 शादियां की हुई थीं। शराब पीकर मारपीट करने के कारण सभी पत्नियों ने छोड़ दिया था। जब राम चंद्र की 12वीं पत्नी ने भी उसको शराब पीने से मना किया तो उसने उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राम चंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने रामचंद्र की बारह शादियों की पुष्टि नहीं कि है। पुलिस से इतर गांव के पंचायत मेंबर ने बताया कि उसकी यह 12वीं पत्नी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top