Headline
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा ने परम पूज्य आध्यात्मिक गुरु निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरि जी महाराज और योग गुरु स्वामी रामदेव से की भेंट

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

होली पर कंफर्म सीट न मिलने के कारण ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी , तीन सौ के पार चल रही वेटिंग

हरिद्वार। कंफर्म सीट नहीं मिलने के कारण ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंफर्म सीट नहीं मिलने पर यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। ट्रेनों में तीन सौ के पार वेटिंग चल रही है। होली पर यूपी-बिहार और हावड़ा जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों का सफर करना मुश्किल हो गया है। करीब 15 दिन पहले ही वेटिंग लिस्ट 200 से 250 तक पहुंच गई थी। अब बिहार और हावड़ा जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में नो रूम की स्थिति हो गई है। ऐसे में अब तक जिन लोगों को आरक्षित टिकट नहीं मिल सका है, वह तत्काल टिकट के इंतजार में हैं। यूपी, बिहार हावड़ा जाने वाली ट्रेन जनता एक्सप्रेस में वेटिंग 300 के पार चल रही है।

अमृतसर से कानपुर जाने वाली कानपुर सेंट्रल भी वेटिंग 300 के पार, चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली लखनऊ एक्सप्रेस में 275, चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट में 340, देहरादून से सफदरगंज जाने वाली लिंक एक्सप्रेस में 350, योग नगरी से प्रयागराज जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस में वेटिंग 300 के पार हो गई है। फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस, जम्मूतवी से बरौनी जाने वाली मोरध्वज, जम्मूतवी से गुवाहाटी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस, जम्मूतवी से गुवाहाटी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस, योगनगरी से हावड़ा जाने वाली हावड़ा एक्सप्रेस, माता वैष्णो देवी से कामाख्या जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस, अमृतसर से जयनगर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस, अमृतसर से जयनगर जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस, देहरादून से मुजफ्फरपुर जाने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस, जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस, देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में नो रूम की स्थिति हो गई है। चीफ बुकिंग सुपरवाइजर कौशल कुमार ने बताया कि होली के चलते ट्रेनों कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बनी है।

रेलवे लाइनों के मेंटेनेंस के चलते कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक से दस घंटे की देरी से चल रही है। गोरखपुर से देहरादून जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस पांच, लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट दो, लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, भागलपुर से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस सात, हावड़ा से योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली योग नगरी एक्सप्रेस सात, बनमनखी से अमृतसर जाने वाली बनमनखी एक्सप्रेस छह, जम्मूतवी से गोरखपुर जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस छह, जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस आंठ घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top