Headline
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

उत्तराखंड में हुई ताजा बर्फबारी से कड़ाके की ठंड की चपेट में आया समूचा प्रदेश

देहरादून। उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी से समूचा राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। देहरादून में गुरुवार देर रात से हो रही बारिश से हाड़ कंपाने वाली ठंड रही है। वहीं जोशीमठ के आपदा प्रभावित सुनील गांव में बर्फबारी से दिक्कतें बढ़ गईं हैं। बर्फबारी से तापमान लुढ़क गया है। राज्‍यभर में शीत दिवस की स्थिति है।ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से पूरा राज्‍य कड़ाके की सर्दी की चपेट में आ गया है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह घना कोहरा छा रहा है और लोग शीत लहर के प्रकापे से परेशान हो रहे हैं।

बादलों के डेरे के बीच चोटियों पर हिमपात का क्रम फिर शुरू हो गया है। चारधाम समेत तमाम ऊंची चोटियों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। जबकि, निचले इलाकों में सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। बदले मौसम से तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। प्रदेश में गुरुवार को सुबह से ही बादल छाये रहे। कहीं-कहीं हल्की धूप खिली, लेकिन सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद से ही हल्के हिमपात का क्रम शुरू हो गया। जो कि देर शाम भारी हिमपात में बदल गया।

केदारनाथ में अब तक चार फीट मोटी बर्फ जम चुकी है। अन्य चोटियों पर भी कमोबेश यही आलम है। उधर, कुमाऊं में सीमांत पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी चोटियों राजरंभा, पंचाचूली, नंदादेवी, नंदाकोट आदि में सुबह हिमपात हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top