Headline
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत

शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी का एक्शन, अब तक 111 करोड़ की संपत्ति जब्त

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले में अब तक जब्त नकदी और सोने के साथ-साथ बैंक खातों और संपत्तियों की कुल रिकवरी लगभग 111 करोड़ रुपये हो गई है। सूत्रों ने कहा कि यह जब्त और फ्रीज हुए खाते केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मामले में समानांतर जांच के संयुक्त आंकड़े हैं। हालांकि नकदी और सोने की बरामदगी के मामले में ईडी अपनी साथी केंद्रीय जांच एजेंसी से काफी आगे है।

इस गिनती पर अधिकतम नकदी और सोने की रिकवरी पिछले साल जुलाई में पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दो आवासों से हुई थी, जहां कुल रिकवरी लगभग 33 करोड़ रुपये थी। ये दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच, सीबीआई और ईडी घोटाले में मुख्य एजेंट नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिनमें से कुछ जैसे कुंतल घोष, प्रसन्ना रॉय और चंदन मंडल पहले से ही या तो न्यायिक या केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में हैं।

ये एजेंट घोटाले के प्रमुख दिमाग और उन हजारों उम्मीदवारों के बीच कड़ी थे, जिन्होंने राज्य द्वारा संचालित स्कूल में शिक्षण और गैर-शिक्षण नौकरियों को पाने के लिए बड़ी मात्रा में पैसा लगाया। ये मुख्य एजेंट फिर से उप-एजेंट के अपने नेटवर्क के माध्यम से संचालित होते थे।

सीबीआई सूत्रों ने बताया, सब-एजेंटों का कार्य नौकरियों के लिए पैसा देने के इच्छुक उम्मीदवारों की पहचान करना, उनसे संपर्क करना और तदनुसार आगे बढऩा था। उनका लक्ष्य मुख्य रूप से राज्य में तेजी से बढ़ रहे निजी बैचलर ऑफ एजुकेशन और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन संस्थान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top