Headline
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में

पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

नई दिल्ली। पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया है।

चुनाव की तारीख 

मिजोरम – 7 नवंबर

छत्तीसगढ़ – 7, 17 नवंबर

मध्यप्रदेश – 17 नवंबर

राजस्थान – 23 नवंबर

तेलंगाना – 30 नवंबर

गिनती सभी जगह- 3 दिसंबर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं।” उन्होंने आगे कहा कि इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा,”आज पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। हम इसका स्वागत करते हैं। जनता अपना जनादेश घोषित करने के लिए उत्सुक है। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा। पूरी पार्टी तैयार है।”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पिछले 25-30 वर्षों में जो नहीं हुआ वह इस वर्ष होगा और कांग्रेस एक बार फिर राज्य में सरकार बनाएगी। हमें जो फीडबैक मिल रहा है, उसके अनुसार सभी राज्यों में कांग्रेस मजबूत है। मुझे विश्वास है 2023 के चुनाव में कांग्रेस सभी राज्यों में सरकार बनाएगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। तारीखों का एलान होने के बाद भाजपा नेता सरोज पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए बीजेपी तैयार है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हम दोनों चरणों के चुनाव में आगे रहेंगे। कांग्रेस के तहत भ्रष्टाचार बढ़ा है और पार्टी अपना वादा पूरा करने में विफल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top