इंग्लैंड।विराट कोहली चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से बाहर हो सकते हैं।कोहली का हालिया फॉर्म काफी खराब रहा है। वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं।
BCCI के एक सूत्र ने कहा, विराट को पिछले मैच के दौरान ग्रोइन की चोट लगी है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह बल्लेबाजी के दौरान लगी या फील्डिंग के दौरान वह संभवत: आज का मैच नहीं खेलेंगे। पता चला है कि कोहली टीम बस में नॉटिंघम से लंदन नहीं आए हैं।इसके पीछे मेडिकल चेक अप एक वजह हो सकती है।
खराब फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज विराट कोहली को तीसरे टी-20 मैच के दौरान ग्रोइन में चोट लगी, जिससे इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को ओवल पर पहले वनडे में उनका खेलना संदिग्ध है।कोहली की चोट के बारे में विस्तार से पता नहीं चल सका है. लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें पहले मैच में ब्रेक दे सकता है, ताकि वह अगले दो मैचों के लिए उपलब्ध रहें. जो 14 जुलाई और 17 जुलाई को खेले जाने हैं।
