Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

रेप की कोशिश में नाकाम होने पर महिला को चलती ट्रेन से फेंका नीचे, विरोध कर रहे रिश्तेदार को भी धकेला

मुज्जफरपुर। मुज्जफरपुर से गुजरात जा रही सूरत एक्सप्रेस में बदमाशों ने एक महिला से रेप करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो महिला के साथ उसके रिश्तेदार को ट्रेन से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला ग्वालियर के बिलौआ थाना इलाके का है। 19 जून को मजदूर महिला अपने रिश्तेदार के साथ सूरत एक्सप्रेस में सवार होकर लखनऊ से गुजरात के सूरत जा रही थी। महिला झारखंड के पालमू जिले की रहने वाली है। इस ट्रेन में ग्वालियर से पांच लोग सवार हुए। वह सभी महिला की सामने वाली सीट पर बैठे थे। कुछ देर बाद ही आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया।

पीडि़ता ने बिलौआ थाना पुलिस को बताया कि आरोपी उसका फोटो खींच रहे थे। उसने विरोध किया तो उसे और उसके रिश्तेदार को पीटने लगे। इसके बाद महिला और उसका रिश्तेदार ट्रेन के गेट के पास जाकर खड़े हो गए। आरोपियों ने वहां पहुंचकर महिला के साथ रेप करने की कोशिश की।

जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और रिश्तेदार को चलती ट्रेन से बरौड़ी गांव के पास फेंक दिया। सोमवार को रातभर महिला और उसका रिश्तेदार रेलवे ट्रैक के पास बेहोश पड़े रहे। अगले दिन मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत सूचना पुलिस को दी। वहीं महिला और उसके रिश्तेदार को गैंगमैन और ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता के बयान दर्ज किए। ग्वालियर के एसपी राजेश सिंह चंदेल ने एसडीओपी डबरा और थाना प्रभारी बिलौआ को टीम बनाकर मामले की जांच के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top