Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

बिग बॉस ओटीटी-2 से बाहर हुई फलक नाज

बिग बॉस ओटीटी 2 इस हफ्ते शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ है। इस हफ्ते होस्ट सलमान खान ने सभी दर्शकों को जबरदस्त झटका देते हुए बड़े एविक्शन का अनाउंसमेंट किया. वीकेंड का वार कई कंटेस्टेंट्स को भारी पड़ा। इस हफ्ते शो की पावरफुल खिलाड़ी फलक नाज को बाहर कर दिया गया है। जी हां इस हफ्ते बिग बॉस ओटीटी से फलक नाज एविक्ट हो गई हैं. इस एविक्शन ने उनके घर के अंदर उनके दोस्त अविनाश सचदेव को भी बड़ा झटका दिया। फलक के जाने पर अविनाश इमोशनल हो गए।

इस हफ्ते आशिका भाटिया, अविनाश सचदेव, एल्विश यादव और जिया शंकर भी नॉमिनेट हुए थे, जिसके बाद सबसे ज्यादा वोट फलक को मिले। फलक का नाम बार-बार सामने आने पर सलमान खान ने फलक नाज की साइड लेते हुए कहा कि जद हमेशा कहते हैं कि उन्हें शो में नहीं रहना, जबकि फलक नाज शो में रहने की कोशिश करती हैं। फिर भी ज्यादातर लोगों ने उनका नाम लिया है।

पहले किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि फलक नाज बेघर हो गई हैं, लेकिन फिर दरवाजा खुलने के बाद वह चली गईं. फलक के जाने के बाद अविनाश सचदेव काफी इमोशनल हो गए और फलक से कहा प्लीज शो के बाहर मेरा इंतजार करना। अविनाश और फलक के बीच शो में काफी गहरी बॉन्डिंग देखी गई थी। अविनाश ने फलक के लिए अपने प्यार का भी इजहार किया था. हालांकि, फलक ने अविनाश के लिए अपनी फीलिंग्स कभी जाहिर नहीं की थीं। लेकिन शो में दोनों हमेशा साथ ही नजर आते थे।

बता दें कि पिछले हफ्ते कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने बिग बॉस के वीकेंड का वार की होस्टिंग की थी। ऐसे में सलमान खान की गैरमौजूदगी में कोई एविक्शन नहीं हुआ था। पिछले हफ्ते शो में दो कंटेस्टेंट्स आशिका भाटिया और एलविश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। दोनों ही खिलाड़ी शो में बस चुके हैं। खासतौर पर एलविश यादव को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। दर्शक यहां भी एलविश का रोस्टिंग वाला अंदाज पंसद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top