Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

प्रेमी की सगाई रुकवाने पहुंची प्रेमिका के साथ परिजनों ने की हैवानियत की सारी हदें पार

मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र से दरिंदगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां प्रेम में ठोकर खाई युवती प्रेमी की सगाई रुकवाने के लिए उसके घर पर धरना देकर बैठ गई। इस पर प्रेमी के परिजनों ने युवती के साथ हैवानियत की हद पार करते हुए जमकर मारपीट की। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रही है।

दरअसल, घटना बुधवार की बताई जा रही है। बताया जाता है कि सतवाई निवासी युवक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर अब युवक प्रेमिका को छोडक़र किसी अन्य युवती से सगाई रचाने की फिराक में था। इसका पता चलने पर बुधवार को युवक की प्रेमिका उसके घर आ धमकी और धरना देकर बैठ गई।

इसके बाद युवक और उसके परिजन युवती पर टूट पड़े और लात-घूंसो से उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान युवती के मां और भाई भी उसे बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसी के साथ सभी को धकिया कर घर से बाहर कर दिया गया। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस के कान खड़े हो गए। एसपी देहात ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top