Headline
एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है- गणेश जोशी
एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है- गणेश जोशी
कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति- रेखा आर्या
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति- रेखा आर्या
प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन
प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत

हिंदी फिल्म जगत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री काजोल देवगन अपनी बहन तनीषा मुखर्जी के साथ पहुंची परमार्थ निकेतन आश्रम

ऋषिकेश। हिंदी फिल्म जगत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री काजोल देवगन और उनकी बहन तनीषा मुखर्जी तीर्थनगरी ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची। उन्होंने संध्याकालीन गंगा आरती में शिरकत कर मां गंगा का आशीर्वाद भी लिया। अभिनेत्री देहरादून एयरपोर्ट से बदरीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में आ गई थी। शनिवार को कालेज, उनकी बहन तनीषा मुखर्जी तथा अन्य पारिवारिक मित्रों ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि फिल्में समाज का दर्पण होती हैं। आज का युवा फिल्मों के माध्यम से बहुत कुछ ग्रहण करता है। अभिनेता और अभिनेत्री युवाओं के रोल मााडल होते हैं इसलिए जरूरी है कि फिल्में उत्कृष्ट समाज को प्रतिबिंबित करती हो।

स्वामी चिदानंद ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे विश्व के सामने ग्लोबल वार्मिग और क्लाइमेंट चेंज की समस्याएं विद्यमान है। अगर फिल्मों के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश प्रसारित किया जाए तो उसका असर गहरा और दूर तक होगा। फिल्मों के माध्यम से समाज का उत्कृष्ट स्वरूप प्रस्तुत करने के साथ ही हरियाली संवर्द्धन, पारंपरिक जीवन शैली और भारत की उत्कृष्ट जीवन शैली को प्रस्तुत किया जाये तो पीढ़ी दर पीढ़ी इस संदेश को प्रसारित किया जा सकता है।

अभिनेत्री काजोल ने कहा कि परमार्थ निकेतन की न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर एक उत्कृष्ट पहचान है। स्वामी चिदानंद ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों की दिव्यता को बनाए रखने के लिए अद्भुत कार्य किए हैं। इस संदेश को आज हम सभी यहां से लेकर जा रहे हैं। इस अवसर पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने काजोल देवगन, तनीषा मुखर्जी और उनके पारिवारिक मित्रो को रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top