Headline
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति

जमीन को लेकर किसान की बेरहमी से हत्या, हाथ का अंगूठा और पैर की काटी अंगुली

मार पीटकर तोड़ी हड्डियां

मथुरा। वृंदावन में सुनरख मार्ग स्थित सौभरि वन के समीप रतनछतरी मोहल्ला निवासी किसान की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। बेटों की सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोतवाली क्षेत्र के रतनछतरी मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय ब्रजलाल निषाद उर्फ बिरजो पुत्र केशवदेव मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे सुनरख मार्ग स्थित सौभरि वन के समीप गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। जिसकी सूचना पिता के ही फोन से एक अज्ञात व्यक्ति ने बेटे कुंवरपाल निषाद को दी। मृतक के बेटे कुंवरपाल निषाद ने बताया दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसे सूचना मिली थी। तब वह घटना स्थल से करीब 4 किमी दूर था। ई-रिक्शा चालक बेटा कुंवर पाल जब वह मौके पर पहुंचा तो पिता के बाएं हाथ का अंगूठा कटा हुआ, गर्दन पर कटे का निशान, पैर की अंगुली भी कटी हुई थी। मार पीटकर हड्डियां तोड़ दी गई हैं।

वो तत्काल पिता को जिला संयुक्त चिकित्सालय उपचार के लिए लेकर पहुंचा। जहां हालत गंभीर होने पर मथुरा रेफर कर दिया। मथुरा में चिकित्सकों ने घायल पिता को मृत घोषित कर दिया। उसने बताया नशा करने के दौरान किसी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। कुंवरपाल ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों को घटना की पूरी जानकारी होने का आरोप लगाया। उसने बताया कि इन तीन लोगों के साथ वह दोपहर को कार से घर से बाहर गए थे।

उसने बताया कि करीब दो माह पहले कालीदह पर लोगों ने पिता पर हमला किया था। बताया जा रहा है कि मृतक का क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ लोगों से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया सौभरिवन के समीप घायल अवस्था में मिले वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संभवत: नशा करने के दौरान किसी ने उसके साथ घटना को अंजाम दे दिया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top